फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Full of passengers vehicles upturned, eight injured

सवारियों से भरी वाहन पलटी, आठ घायल

Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Full of passengers vehicles upturned, eight injured
भरी वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला
 सवारियों से भरी एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गाड़ी में सवार आठ लोग घायल हो गए। एक वृद्ध का एक पैर कट गया। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना रविवार को रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर पिपरा कछार गांव के समीप हुई।
विज्ञापन

नगर के सेमरौना चौराहे से लोग सवारी गाड़ी से नरायनपुर को जाते हैं। दोपहर करीब 12 बजे चालक जीप में 16 यात्रियों को लेकर नरायनपुर के लिए चला। गाड़ी के ऊपर उसने छह बोरी सब्जियां लाद रखी थी। पिपरा कछार गांव के समीप पुलिया पर चढ़ते समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वाहन बीच सड़क पर पलट गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुन गांव वाले दौड़े। हादसे में नगर के बरई वार्ड निवासी बेचन चौरसिया 80 वर्ष का एक पैर कट कर अलग हो गया। मलहटोली वार्ड की निशा खातून, चौरीचारा के लक्ष्मणपुर निवासी बुद्धिराम 37 वर्ष, गौरीशंकर 48 वर्ष, नरायनपुर की सरस्वती 45 वर्ष, स्नेहा सात वर्ष सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने बेचन, बुद्धिराम और गौरीशंकर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों का सिर फट गया। मौके पर यात्रियों के सामान बिखर गए। सब्जियां नष्ट हो गई। चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


जाम में फंसा एंबुलेंस, ऑटो ने मारी टक्कर 
रविवार को पिपरा कछार गांव के समीप सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने को सीएचसी से एंबुलेंस रवाना हुई। 108 एंबुलेंस मुख्य बाजार में अतिक्रमण से लगे जाम में दस मिनट तक फंसी रही। सेमरौना चौराहे पर जाम में एक ऑटो ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। गाड़ी का पिछला हिस्सा दब गया। एंबुलेंस चालक ने विरोध किया तो नशे में धुत्त ऑटो चालक भिड़ गया। इस दौरान एंबुलेंस चौराहे पर फंसा रहा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed