फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fruit seller's body found in a corn field, murder suspected

Deoria News: फल विक्रेता का शव मक्के के खेत में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 12 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller's body found in a corn field, murder suspected
रमेश प्रसाद खटीक की फाइल फोटो
घर से बुलाकर ले गए थे पड़ोसी, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

ग्राम खामपार खटीक टोले में नवासे पर रहता था रमेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर फफेलिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह 45 वर्षीय रमेश प्रसाद खटीक का शव मक्के के खेत में मिला। वह फेरी लगाकर फल बेचता था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खामपार खटीक टोला में रमेश प्रसाद खटीक (45) अपनी ससुराल में परिवार के साथ नवासे पर रहते थे। रमेश मूल रूप से भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम प्यासी खटीक टोला के रहने वाला था। रमेश के बेटे अनूप ने बताया कि बुधवार की शाम को खामपार खटीक टोला निवासी तीन लोग और मिस्कार चक गांव के एक शख्स पिता को घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

फफेलिया मोड़ पर देर रात को लोगों ने इन सभी को शराब पीते देखा था। इस दौरान किसी बात पर आपस में विवाद हो गया। सुबह फफेलिया मोड़ के पास देसी शराब की दुकान के समीप मक्के के खेत में पिता का शव मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपारानी के सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। घर वालों ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है, उस आधार पर हिरासत में लेकर उन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

..
पुलिस और परिजनोंं में हुई तकरार



करीब दो घंटे तक पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच रमेश के घर के पास तकरार होती रही। जब रमेश के परिजनों व सहयोगियो ने अपने पड़ोसी दो लोगों को देखा तो दर्जनों की संख्या में औरतें और युवकों ने उन्हें दौड़ा लिया। लोगों को अपनी तरफ आता देख दोनों ने जान बचाने के लिए पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का हिरासत में ले लिया। उधर, परिजनों द्वारा हत्या का संदेह जताने के बाद पुलिस पूरे दिन खामपार, फफेलिया मोड़ सहित पकड़ी बाबू में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालती रही। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह के तकरार से इन्कार किया है।

..
प्यासी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
रमेश खटीक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर पैतृक गांव प्यासी पहुंचे, जहां देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed