{"_id":"6aa6ec568df6fa826007853a","slug":"three-houses-were-burgled-in-one-night-and-jewellery-and-cash-worth-lakhs-were-stolen-deoria-news-c-208-1-deo1023-191737-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही रात तीन घरों में चोरी लाखों के जेवर-नकदी ले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही रात तीन घरों में चोरी लाखों के जेवर-नकदी ले भागे
Mon, 14 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। कस्बे के वार्ड नंबर सात रघुनाथपुर में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दो घरों में घुसकर चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए।
तीसरे घर की दीवार तोड़कर चोरी की कोशिश की। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
रघुनाथपुर निवासी छोटेलाल मौर्य की पत्नी पूजा कुशवाहा बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। छोटेलाल बाहर रहकर काम करते हैं। परिजन के अनुसार, रात करीब दो बजे चोर शौचालय के रास्ते छत पर पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए।
आहट होने पर परिवार के लोगों की नींद खुली। तब तक चोर दो पेटियां लेकर भाग चुके थे। पेटियों में सोने की चेन, दो अंगूठी, टीका, नथिया, झुमका समेत करीब 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान रखे थे। इसके बाद चोरों ने गांव में ही विनोद कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। विनोद और उनके भाई बाहर रहकर काम करते हैं। घर में उनकी पत्नी और भाई की पत्नी रहती हैं। चोर चार पेटियां उठाकर गांव के बाहर खेत में ले गए।
विज्ञापन
वहां पेटियों के ताले तोड़कर जेवरात और अन्य सामान निकाल लिउ और खाली पेटियां खेत में छोड़कर भाग गए।