{"_id":"6634184f6ad46baa180a12f4","slug":"frire-in-electronic-godown-deoria-news-c-208-1-deo1004-124717-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोदाम में लगी आग, 20 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोदाम में लगी आग, 20 लाख के इलेक्ट्रॉनिक सामान जले
Fri, 03 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
राम लक्षन चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।संवाद
फोटो समाचार........
रामलक्षन चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग
आग के विकराल रूप से कपड़े व किराना दुकान के सामान जले
तहसील प्रशासन ने जायजा लेते हुए आग से हुई क्षति का किया आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और चौराहे के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, घटना में करीब 20 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया।
रामलक्षन चौराहे पर मिथिलेश इंटरप्राइजेज नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है और बगल में गोदाम है। शाम पांच बजे गोदाम में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। अगल-बगल के दुकानदार अपने दुकानों के समान सहेजने में जुट गए। छत के रास्ते कुछ लोगों ने गोदाम का दरवाजा खोला। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार, गोदाम में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन जल गया। आग से बगल के दुकानदार प्रिंस कुमार और मिथिलेश भी प्रभावित हुए। उनके कपड़े और किराने की दुकान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।