{"_id":"65983eac1dcb5b75200da91c","slug":"friends-family-beat-student-snatched-mobile-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-16808-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दोस्त के घरवालों ने छात्र को पीटा, मोबाइल छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दोस्त के घरवालों ने छात्र को पीटा, मोबाइल छिना
Fri, 05 Jan 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। दोस्त के घरवालों और रिश्तेदारों ने मिलकर एक छात्र की पिटाई कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि घटना के दौरान हमलावर दस हजार रुपये भी छीन ले गए। उधर, घटना के बाद दहशत में आए छात्र ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी है।
बालेपुर मठिया गांव निवासी जुनैद अहमद मगहरा के एक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसकी गांव में एक युवक से दोस्ती है। जो इस समय दुबई में है। दोस्त के घरवालों और रिश्तेदारों का आरोप है कि जुनैद दोस्त से रुपये मंगाकर खर्चा करता है। इसी को लेकर पांच दिन पहले दोस्त के घरवाले और रिश्तेदार जुनैद के घर आए और जुनैद की पिटाई कर मोबाइल छीन लिया।
आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने दस हजार रुपये भी छीन लिया। हमलावरों ने धमकी दी है कि स्कूल गए तो खैर नहीं है। परिजनों ने बताया कि आए दिन धमकी मिल रही है। जिसके चलते जुनैद ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी। सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।