फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Free services at 226 roadways buses for women on Raksha Bandhan

Deoria News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 226 रोडवेज बसों में मुफ्त सेवा

Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Free services at 226 roadways buses for women on Raksha Bandhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। देवरिया समेत पूर्वांचल के कई हिस्सों से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और कौशांबी जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी।
यह सेवा आठ अगस्त की सुबह छह से शुरू होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ में एक सहयात्री भी नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 143 अनुबंधित बसें विभिन्न रूट पर चलाई जाएंगी। ये बसें सलेमपुर, भटनी, लार, भागलपुर, बेल्थरा, बरहज और रुद्रपुर से यात्रियों को लेकर चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए 9, लखनऊ के लिए 11, कानपुर के लिए 6, और कौशांबी के लिए 9 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

साथ में रोडवेज की कुल 83 रेगुलर बसें भी इस विशेष अभियान में शामिल रहेंगी। लखनऊ, कानपुर जैसी दूरदराज की बसों के संचालन के बाद, जो भी बसें उपलब्ध होंगी, वे स्थानीय स्तर पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed