फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters handed over fake visa to the youth

Deoria News: जालसाजों ने युवक को थमा दिया फर्जी वीजा

Mon, 10 Nov 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters handed over fake visa to the youth
रुद्रपुर। नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी एक युवक को फर्जी वीजा देकर जालसाज ने एयरपोर्ट भेज दिया। एयरपोर्ट पर जांच में वीजा गलत मिलने पर लौटा दिया गया। ठगी का शिकार युवक घर लौट आया। पीड़ित ने बिहार निवासी जालसाज पर कोतवाली में केस दर्ज कराया। वार्ड निवासी रुस्तम अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विदेश जाने के लिए झारखंड प्रांत के एक एजेंट से मित्र के माध्यम मिला था। एजेंट ने उससे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन एक लाख 30 हजार रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उसने युवक को वीजा देकर जाने को बोला। युवक ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर जांच कराया तो वीजा फर्जी निकला। जिसे देख उसके होश उड़ गए और वह वापस लौट आया। पीड़ित जब एजेंट से मिलने के लिए उसके पश्चिमी चंपरान बिहार में हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ऑफिस पहुंचा, तो वह नहीं मिला। पुलिस ने बिहार प्रांत निवासी एजेंट अरमान आलम पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed