फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudsters duped a woman and stole her jewellery.

Deoria News: जालसाजों ने झांसे में लेकर महिला के गहने उड़ाए

Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped a woman and stole her jewellery.
भलुअनी। क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासिनी बताशिया देवी पत्नी रामकृपाल को रविवार को जालसाजों ने झांसे में लेकर उनके जेवर उड़ा दिए। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जालसाजों के बारे में जानकारी करनी शुरू की। पोखरभिंडा निवासिनी बताशिया देवी गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में चबूतरे पर अकेले बैठी हुई थीं। लोगों के अनुसार एक अनजान युवक महिला के समीप चबूतरे पर आकर बैठ गया। बताशिया देवी से बातचीत के दौरान उसने झांसे में ले लिया। तब तक एक अन्य युवक भी आ गया। वह रुपयों की एक गड्डी गिराकर चला गया। वहां बैठे युवक ने महिला से रुपये आपस में बांटने की बात करते हुए उसके जेवर उतरवा लिए। वह जब तक कुछ समझ पाती, जालसाज रुपये और जेवर लेकर भाग गया। महिला रोने-चिल्लाने लगी। महिला को रोता देख आसपास के लोग पहुंचे और जालसाज को खोजने लगे। एसओ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed