फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudster Rajesh did not leave Sagon

Deoria News: जालसाज राजेश ने सगों को भी नहीं छोड़ा

Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fraudster Rajesh did not leave Sagon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/रुद्रपुर। लंबे समय से भागे फिर रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी राजेश मोहन पांडेय को देवरिया पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बुधवार को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया।
राजेश वर्ष 2022 से भागा फिर रहा था। राजेश ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सगे भाई की जमीन और गोरखपुर स्थित मां के नाम की संपत्ति भी बेच डाली थी। उस पर कई मामले दर्ज हैं। एकौना थाना क्षेत्र के एकौना गांव के रहने वाला राजेश मोहन पांडेय के जालसाजी के किस्से काफी दिलचस्प हैं। उसने न सिर्फ अपने भाई और मां को अपनी जालसाजी का शिकार बनाया, बल्कि गांव के लोग भी उसके जाल में फंस कर रकम गवां चुके हैं।
विज्ञापन

उसने कोरोना काल में सगे भाई की जमीन का फर्जी कागजात बनवाकर बैनामा कर दिया। वही मां के नाम गोरखपुर स्थित मकान को भी बेच दिया। भाई ने उसके खिलाफ गोरखपुर और रुद्रपुर में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्जा लेने के लिए जमीन के कागजात बैंक में गिरवी है। पीड़ित के वकील ने उसे नोटिस दिया है। वह कोर्ट में केस करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed