फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraudster made two passports with fake name and address

Deoria News: फर्जी नाम और पते से जालसाज ने बनवाया दो पासपोर्ट

Sun, 05 Nov 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraudster made two passports with fake name and address
पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, दरोगा ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन


पुलिस पकड़ से दूर आरोपी, जांच के घेरे में पासपोर्ट सत्यापन करने वाले कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। फर्जी नाम और पते पर जिले के एक जालसाज ने दो स्थान से पासपोर्ट बनवा लिया है। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद पुलिस ने जालसाज पर केस दर्ज किया है। पासपोर्ट बनवाने से पूर्व सत्यापन करने वाले पुलिस और एलआईयू विभाग के कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। आरोपी युवक को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी विवेक पांडेय अपने घर के पते पर पहले से पासपोर्ट बनवा रखा था। उसने शहर के आईटीआई का पता देकर मोनू पांडेय के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। इतना ही नहीं दोनों पासपोर्ट के लिए हुए आवेदन के बाद एलआईयू और पुलिस वाले भी सत्यापन रिपोर्ट भेज दिए। पासपोर्ट भी जालसाज के पास बनकर चला आया। लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में जांच के बाद एक व्यक्ति का दो पासपोर्ट बनने का मामला पकड़ा गया। पासपोर्ट कार्यालय से एसपी को फर्जी दस्तावेज की मदद से बनवाए गए पासपोर्ट की रिपोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर मामले की जांच करने के बाद कोतवाली के दरोगा संकल्प सिंह राठौर की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज विवेक पांडेय पर धोखाधड़ी, अभिलेखों में हेराफेरी करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस तलाश रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। आरोपी युवक घर में नहीं है। उसके विदेश जाने की चर्चा है, लेकिन पुलिस जांच में पता नहीं चल सका है कि आरोपी कहा हैं। घर वाले भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed