फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraud case registered against village head of Sopri

Deoria News: सोपरी के ग्राम प्रधान के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against village head of Sopri
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोपरी के ग्राम प्रधान विकास मणि के विरुद्ध स्थानीय थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। रुपये वापस न करने के आरोप की पुलिस जांच कर रही है। ग्राम पथरहट निवासी संदीप सिंह पुत्र गिरीश सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है कि विकास मणि पुत्र डबलू मणि निवासी ग्राम सोपरी के साथ जमीन के कारोबार में कुछ धन लगाते रहे। कुछ माह में अलग-अलग तिथियों को कुल 18 लाख रुपये दिए, जिसमें कुछ रुपये के चेक दे दिए गए हैं जबकि अन्य कैश दिया गया है। बताया कि मई माह से रुपये वापस मांग रहे हैं लेकिन वे टालमटोल कर रहे हैं। जून माह में वापस करने को कहे थे, लेकिन जुलाई बीतने को है और उन्होंने रुपये वापस नहीं किए। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को देर रात केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed