फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fraud case against dismissed female sweeper

Deoria News: बर्खास्त महिला सफाईकर्मी पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against dismissed female sweeper
जांच में कूटरचित मिला अंकपत्र, एडीओ पंचायत की तहरीर पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


रुद्रपुर। कोतवाली में एक महिला सफाई कर्मी पर शुक्रवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। जांच में सफाई कर्मी का अंकपत्र कूटरचित मिला था। वह क्षेत्र के सोनबरसा गांव में तैनात थी। पद से हटाने और केस कराने के बाद पंचायत विभाग आरोपी महिला सफाई कर्मी से वेतन की रिकवरी कराने की तैयारी में जुटा है। महिला फर्जी दस्तावेजों पर वर्ष 2010 से नौकरी कर रही थी।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव निवासी मुन्ना यादव ने कांती देवी पत्नी रघुनाथ निवासी बरनई, रामपुर कारखाना के खिलाफ कूटरचित अंकपत्र लगाकर सफाईकर्मी का नौकरी पाने शिकायत की थी। सहायक विकास अधिकारी की जांच में सफाईकर्मी कांती देवी का कक्षा आठ पास का अंकपत्र और टीसी फर्जी पाया गया। इस पर डीपीआरओ कांती देवी को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी अंबिका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने बर्खास्त सफाई कर्मी कांती देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि नौकरी प्राप्त करने के बाद बर्खास्त सफाई कर्मी करीब 55 लाख रुपये वेतन प्राप्त कर चुकी थी। जिसे जिला कोषागार में जमा कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed