{"_id":"68a38fd4296b0f2a3d071427","slug":"four-youths-injured-due-to-sound-box-falling-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-161077-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साउंड बॉक्स गिरने से चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साउंड बॉक्स गिरने से चार युवक घायल
Tue, 19 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार/बखरा। जन्माष्टमी मेला के बाद सोमवार को डीजे बजाते हुए मूर्ति विसर्जन करने जा रहे चार युवक साउंड बॉक्स गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल काॅलेज देवरिया में चल रहा है।
रुद्रपुर क्षेत्र के लुअठही गांव निवासी बृजेश निषाद 17 पुत्र शिवचरण निषाद, समीर निषाद 18 पुत्र लाल बच्चन निषाद, आतिश 16 पुत्र सुरेंद्र एवं रेयांश 12 पुत्र दिवाकर गांव के अन्य लोगों के साथ गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम कालाबन करिहवा घाट पुल पर मझना नाले में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्राली पर लदा डीजे का साउंड बॉक्स अचानक उनके ऊपर आ गिरा, जिससे बृजेश, समीर, आतिश तथा रेयांश गंभीर रूप से घायल हो गए।