फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four year old innocent dies after being hit by e-rickshaw

Deoria News: ई-रिक्शा की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत

Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Four year old innocent dies after being hit by e-rickshaw
- श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मैरवा मार्ग पर बासोपट्टी गांव की घटना
विज्ञापन


- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम मे भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर रविवार को दोपहर में बासोपट्टी गांव के सामने सामान ढोने वाले ई-रिक्शा ने एक मासूम को रौंद दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

ग्राम बांसोपट्टी के विशुनपुरा टोला निवासी अरविंद यादव का गांव में सड़क के किनारे मकान है। रविवार की दोपहर अरविंद यादव का छोटा बेटा अंकुश कुमार (4) सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार में मैरवा की तरफ जा रहे सामान ढोने वाले ई-रिक्शा ने उसे रौंद दिया। ई-रिक्शा पर बाइक लदी थी। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण और परिजन घायल मासूम को लेकर इलाज के लिए मैरवा निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंकुश दो भाइयों में छोटा था। माता प्रियंका देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। पिता घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। थानाध्यक्ष श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माल ढोने वाले ई रिक्शा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed