फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   four thieves arrested

चोरी के चार वाहनों के साथ चार लिफ्टर गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
four thieves arrested
गौरी बाजार पुलिस के हत्थे चढे वाहन लिप्टर एएसपी ने किया खुलासा। - फोटो : DEORIA
चोरी की चार वाहनों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीबाजार पुलिस को शुक्रवार को मिली सफलता
तीन तेलिया कला और बड़हलगंज के तीहा मोहम्मदपुर का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चार वाहन लिफ्टर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के चार वाहन बरामद किए। इसमें तीन वाहन गोरखपुर से चुराए गए थे तो एक वाहन सदर कोतवाली के आईटीआई के पास से पिछले महीने चोरी किया था। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसओ गौरीबाजार विनय सिंह, बैतालपुर चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय, एसआई विजय यादव, बाबूलाल ने मुखबिर की सूचना पर पांडेयचक की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन को बैतालपुर में रोक लिया। जांच की तो वाहन के आगे और पीछे के प्लेट पर नंबर अलग-अलग थे। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम स्वीकृति सिंह निवासी तेलिया कला, मईल बताया। उसने बताया कि कार को गोरखपुर के कुसम्ही से चुराया था। उसने बताया कि तीन और साथी तीन चोरी के वाहनों के साथ हैं। चारों वाहनों को बेचने की तैयारी थी। उसके बताए अनुसार पुलिस ने तेलिया कला गांव के उत्कर्ष सिंह, दुर्गेश यादव और गोरखपुर के बड़हलगंज के तीहा मोहम्मदपुर गांव के बबलू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पैडलेगंज से चोरी की स्कूटी और गोरखपुर से चोरी की बाइक, सोंदा स्थित आईटीआई के पास से चोरी कार बरामद की गई। स्वीकृति सिंह ने बताया कि पूर्व में उड़ीसा से एक कार चुरा कर लाया था। उस दौरान भी वह पकड़ा गया था। एएसपी ने बताया कि कार्रवाई पूर्ण कर चारो को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चाबी लगे वाहनों को बनाते थे निशाना
गौरीबाजार पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन लिफ्टरों ने बताया कि जिन वाहनों में चाबी लगा मिला, उसे चोरी कर लेते हैं। सदर कोतवाली के आईटीआई के पास से कार में चाबी लगा देखकर उड़ाया था। सरगना स्वीकृति सिंह ने बताया कि वाहन चुराने में हम बहुत मेहनत नहीं करते हैं। अपनी चाबी लेकर कभी नहीं चलते। घूमने के दौरान जिन वाहनों में चाबी लगी मिली तो उसे चुरा लिया। गोरखपुर के कुसम्ही से चुराई गई कार में भी चाबी लगी थी। इस कारण चुराकर भाग आए। नौ सितंबर की रात आईटीआई के पास खड़ी कार में चाबी लगी थी। उसे चुराकर निकल गए। कार में रखे दो मोबाइल को फेंक दिया था। उसने बताया कि मोबाइल चलाने पर पकड़े जाने का डर था। बाइक को गोरखपुर के एक होटल के पास से चुराया गया था। स्वीकृति सिंह ने बताया कि परिवार के लोग उड़ीसा में रहते हैं। वहां से एक कार चुराकर लाया था। यहां बेचने की तैयारी में था कि पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed