फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four suspected dengue patients found

Deoria News: डेंगू के संदिग्ध चार मरीज मिले

Wed, 16 Oct 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Four suspected dengue patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। जिले में डेंगू थम नहीं रहा है। इसके मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को संदिग्ध चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। वार्ड में नौ मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक मेडिकल कॉलेज में डेंगू के संभावित 179 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 108 की एलाइजा रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या ज्यादा है।

डेंगू फैल रहा है। चौबीस घंटे में संदिग्ध चार मरीज मिले हैं। सदर ब्लाक क्षेत्र के एक गांव का युवक भोपाल गया था। पांच अक्तूबर को घर आया, इसके बाद बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम न मिलने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बघौचघाट क्षेत्र की एक महिला पांच दिन से बुखार से ग्रसित है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार प्रांत के सीमावर्ती भोरे क्षेत्र का युवक चार दिन व पांच दिन से पीड़ित एक महिला को भी भर्ती कराया गया है, जबकि वार्ड में भर्ती दो लोगों की हालत में सुधार होने पर मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के संभावित नौ मरीज भर्ती हैं। डाॅक्टरों और नर्सों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, जबकि स्वस्थ होने पर दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed