फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four people, including a father and daughter, were injured in a car-truck collision.

Deoria News: कार और ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल

Sun, 23 Nov 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Four people, including a father and daughter, were injured in a car-truck collision.
भाटपार रानी (देवरिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया चौराहे पर शनिवार की देर रात एक इनोवा कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान इसमें सवार पिता-बेटी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का प्राथमिक इलाज भाटपार रानी पीएचसी पर किया गया। डॉक्टर ने सभी को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के रसड़ा निवासी कुछ लोग इनोवा कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर फुलवरिया चौराहे पर एक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार आयुषी जायसवाल (23) पुत्री गणेश जायसवाल निवासी रसड़ा जनपद बलिया, कृष्णा जायसवाल (7) पुत्र रितेश जायसवाल रसड़ा बलिया, बबीता जायसवाल (45) पत्नी राजन जायसवाल, रानीगंज बलिया तथा गणेश जायसवाल (58) पुत्र राधा कृष्ण ठाकुरबारी रसड़ा बलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक भी घायल है। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed