फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four found covid infected including medical college doctor

Deoria News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित चार मिले कोविड संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four found covid infected including medical college doctor
जनपद में एक्टिव केस की संख्या हुई नौ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर सहित चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या नौ हो गई है। वहीं होम आइसोलेशन का एक मरीज ठीक हुआ है। इसके बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की गति तेज हो गई है। संक्रमितों के मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। कोविड को लेकर जागरूक करने के साथ लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को कहा जा रहा है। जबकि लोग इसे लेकर लापरवाह बने हुए हैं। लोग बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। समय रहते लोग सचेत नहीं हुए तो परेशानी हो सकती है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर सर्दी, जुकाम से पीड़ित थे। जांच कराने पर पॉजिटिव मिले। वह हास्टल में होम आइसोलेशन में हैं। सदर ब्लाक का एक युवक एक सप्ताह से सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित था। जांच कराने पर संक्रमित मिला। परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गई है। देसही देवरिया ब्लाक क्षेत्र का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक युवक को सर्दी, जुकाम और पेट दर्द की शिकायत थी। पीएचसी पर जांच कराने पर संक्रमित मिला।
विज्ञापन

----------
कोविड को लेकर सर्तकता बरती जा रही है। जांच बढ़ा दी गई है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में चार पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। इन्हें लेकर एक्टिव केस नौ हो गए हैं। पोर्टल पर 11 दिखा रहा है, जिसमें दो दूसरे जिले के हैं उन्हें ट्रांसफर करने की प्रक्रिया की जा रही है। सभी पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार झा सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed