फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four dumpers seized for illegal mining

Deoria News: अवैध खनन में चार डंपर सीज

Sun, 12 Apr 2026 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four dumpers seized for illegal mining
चनुकी । लार थाना क्षेत्र के पिंडी के पास हो रहे अवैध खनन के मामले में पुलिस ने चार डंपर को रविवार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

डंपर के बिजली के खंभे से टकराने से शाॅर्ट सर्किट से गांव के तमाम घरों के एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि उपकरण जल गए। ।
बताया जा रहा है कि रामजानकी मार्ग का निर्माण सीडीआर कंपनी करा रहा है। रविवार को पिंडी धनौली के बीच कर्मा बाबा के पास मिट्टी खनन हो रहा था। खनन के संबंध में किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होने पर डंपर चालक गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान एक डंपर बिजली पोल से टकरा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चार डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चारों डंपरों को सीज कर खनन विभाग को सूचना दे दी। प्रभारी एसओ विंध्याचल शुक्ला ने बताया कि मानक से अधिक खनन किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर चार डंपर सीज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed