फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four accused in birthday party shooting arrested

Deoria News: जन्मदिन पार्टी गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four accused in birthday party shooting arrested
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में जन्मदिन पार्टी में हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन अवैध असलहे और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें रामकोला चट्टी डड़ैला मार्ग पर ग्राम हरपुर स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया। तीनों बिहार भागने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन जनवरी को रात्रि में थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौली के शिवकुमार राजभर का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसमें डीजे पर डांस के दौरान हवाई फायरिंग में रामकोला माफी के धनंजय पासवान को पेट में गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद उसके कुछ दोस्त घायलावस्था में पीएचसी ले गए। जहां गोली लगने की जानकारी होने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

छानबीन के लिए पहुंची पुलिस को गुमराह करने के लिए धनंजय के पिता ने सड़क पर टहलने के दौरान किसी अज्ञात की ओर से गोली मारने की बात करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने घटना में शामिल थाना क्षेत्र के तिलौली के शिवकुमार पुत्र रामप्रवेश, ऐंठी के मन्नू पुत्र रामानंद, हाटपोखर के मोनू यादव पुत्र हरिशंकर व बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला के गोविंद राजभर पुत्र नागेंद्र को मुखबिर की सूचना पर रामकोला चट्टी से डरैला जाने वाले मार्ग पर स्थित हरपुर पुलिया के पास से अवैध तीन असलहे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बनकटा अमित राय ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed