फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Four accused arrested for murdering elderly man

Deoria News: बुजुर्ग की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for murdering elderly man
बरहज। क्षेत्र के करौंदी गांव में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग मवाजा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को ब्रह्मचारी तिराहे के पास से नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से मारपीट में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। इसी बीच ब्रह्मचारी तिराहे पर चार संदिग्धों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने चारों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान करौंदी गांव निवासी और नामजद हत्यारोपी शिवकुमार, शेषनाथ, राजेश यादव, विनीत यादव के रूप में हुई।
लोगों के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम बाबूलाल अपने निर्माणाधीन मकान में मिट्टी भरवा रहे थे।
मवाजा यादव इसका विरोध करने लगे। इससे बात बिगड़ गई और मारपीट होने लगी।
सिर में गंभीर चोट लगने से मवाजा यादव जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया कि चार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि वे भी पुलिस की पकड़ में जल्द ही आ जाएंगे। उधर, गांव में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed