फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Forty thousand withdrawn from farmer's account

किसान के खाते से निकाल लिए चालीस हजार

Thu, 03 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Forty thousand withdrawn from farmer's account
किसान के खाते से निकाल लिए चालीस हजार
विज्ञापन

बरियारपुर। किसान के खाते से जालसाज ने चालीस हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। आरोपी बरइठा चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाता है। मामला उजागर होने के बाद से वह फरार है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरइठा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद किसान हैं। उनके बेटे दीनानाथ गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। छठ पर्व को मनाने व खेती के लिए दीनानाथ ने 19 अक्तूबर को पिता के खाते में चालीस हजार रुपये भेजे थे। वह गांव के चौराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र पर खाते का बैलेंस जांचने पहुंचे। आरोप है कि केंद्र संचालक ने पीड़ित का आधार कार्ड लेकर अंगूठा लगवाया और खाते में रुपये नहीं आने की बात कह घर भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित लगातार चार दिन जनसेवा केंद्र पर पहुंचा, लेकिन हर बार उसे रुपये नहीं आने की बात कही। बाद में पंजाब नेशनल बैंक की पथरदेवा शाखा में पता करने पर मालूम हुआ कि 19, 20, 21 और 22 अक्तूबर को खाते से चार बार में 40 हजार रुपये बरइठा चौराहे से एक जनसेवा केंद्र से निकलने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने जब केंद्र संचालक से इसकी शिकायत की तो पहले तो गलती होने की बात कहकर उसने रुपये वापस करने का भरोसा दिया, बाद में धमकी देने लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चौबरिया पट्टी निवासी मन्नु कुशवाहा पर केस दर्ज कर लिया। एसओ सुभाषचंद्र पांडेय ने बताता कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed