फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   former sp distric chief kamla yadav death

हृदय गति रूकने से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला यादव का निधन

Thu, 05 Nov 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
former sp distric chief kamla yadav death
हृदयगति रुकने से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला यादव का निधन
विज्ञापन

देवरिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमला यादव का निधन बृहस्पतिवार को हृदय गति रुकने के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। निधन की खबर सुनते ही उनके सीसी रोड स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचितकों का तांता लग गया। बरहज के पैना रोड घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। जहां मुखाग्नि उनके पुत्र अजय यादव ने दी।
भटजमुआव गांव के मूल निवासी कमला यादव लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद सपा का दामन नहीं छोड़ा। जब जिला प्रदेश स्तर पर संगठन में दरार की नौबत आई तो तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे शिवपाल सिंह ने कमला यादव पर भरोसा जताते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन कुछ ही दिन में पार्टी मुखिया ने प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया। जिसके बाद पूर्ववत स्थिति हो गई।
विज्ञापन

कमला यादव दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे। देर शाम को उनका दाह संस्कार के सरयू तट पर हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, एमएलसी रामसुंदर दास, किसान नेता राघवेंद्र प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह, जेपी जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गेंदालाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व इलाहाबाद छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed