फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former MP Brij Bhushan met the family members of student leader Vishal in Deoria

विशाल हत्याकांड: हौली बलिया पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण, बोले- छात्र नेता की हत्या से समाज के लोग आक्रोशित

Fri, 29 Nov 2024 04:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एकौना
संवाद न्यूज एजेंसी, एकौना Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Former MP Brij Bhushan met the family members of student leader Vishal in Deoria
विशाल के घर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह - फोटो : संवाद

हौली बलिया गांव में छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या को लेकर शुक्रवार को कैसरगंज के पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पहुंचे। मृतक के ब्रम्हभोज में पहुंचे पूर्व सांसद ने श्रद्धाजंलि देने के बाद परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। इस दौरान विशाल के पिता से मिलते ही दोनों लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर और देवरिया से उनका गहरा नाता है। प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से ही की। देवरिया से राजनीति सीखा हूं। युवा छात्र नेता की हत्या से समाज के लोग काफी आक्रोशित है। इस समाज ने सदैव बलिदान दिया है। इस प्रकरण में सरकार भी काफी गंभीर है और यह बात जो सरकार बनाते, बिगाड़ते है, उन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ कोई रिवायत नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन हत्याकांड में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। यदि जरुरत पड़ी तो न्याय के लिए समाज के साथ आवाज उठाई जाएगी। कहा कि एनकांउटर परिस्थितियों पर होता है, पकड़ कर नहीं होता है। पीड़ित परिवार के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। इस दौरान गांव में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed