{"_id":"69025c509a9552a32a020998","slug":"former-minister-honors-meritorious-students-deoria-news-c-208-1-deo1009-166643-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूर्व मंत्री ने मेधावियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूर्व मंत्री ने मेधावियों का किया सम्मान
Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। मुसहरी स्थित एक इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने मेधावियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र में काफी प्रतिभाएं हैं, उन्हें बेहतर प्लेटफार्म देने की जरूरत है। प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तब 50 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया गया। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बेटियों को कन्या विद्याधन देकर उन्हें आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में चयनित विद्यालय के पूर्व छात्र अंकित ग्वाल, लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता पद पर चयनित नूर आलम, इंटर वर्ष 2024 की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी वर्षा को पदक और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रभान दूबे, संजय मल्ल, सुभाष पाठक, कृष्ण लाल तिवारी, प्रवक्ता राजेश पांडेय, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।