फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Formation of New Executive Committee of Joint Council of State Employees

Deoria News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन

Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Formation of New Executive Committee of Joint Council of State Employees
देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान के अनुरूप पद की गरिमा, गोपनीयता, ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन



बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें अध्यक्ष शौकत अली, मंत्री आनन्द कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, संरक्षक दीनानाथ प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी, विजय कुमार गोंड़, रमेश कुमार यादव, अरुण कुमार मिश्र, संगठन मंत्री ज्योति स्वरूप, रितेश्वर पाण्डेय, संयुक्त मंत्री महेश चौहान, सुशील कुमार, रितेश्वर मिश्रा, प्रसेनजीत चुने गए। प्रचार प्रभारी मनोज सिंह चंदेल, मीडिया प्रभारी अजीत यादव, संप्रेक्षक अजय दूबे, जनसंपर्क मंत्री कपिल देव, सांस्कृतिक कार्यमंत्री रामदुलारे भी चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरके वर्मा ने कहाकि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और न्यायोचित हितों के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने नई टीम से पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता आरके निगम ने संगठन की एकता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे अजय प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा किया कि संगठनात्मक मर्यादा, आपसी विश्वास और समन्वय ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed