{"_id":"67fd527f1b043a51140caa42","slug":"forgetting-the-pain-ritu-kept-pleading-for-her-sons-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-151554-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दर्द भूल बेटे के इलाज के लिए गिड़गिड़ाती रही रीतू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दर्द भूल बेटे के इलाज के लिए गिड़गिड़ाती रही रीतू
Mon, 14 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बेटा शिवांश के इलाज के लिए इमरजेंसी पर गिडगिडाती रही मॉ
बैतालपुर डिपो के समीप हुए हादसे में घायल हो गई थी मासूम बेटे के साथ उसकी मां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर डिपो के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल महिला खुद का दर्द भूल मासूम बेटे शिवांश को गोद में लेकर इलाज के लिए गिड़गिड़ाती रही। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में जाने वाले हर शख्स को डॉक्टर समझ कहा रही थी, साहब बेटा का इलाज कर दो... यहां कोई नहीं नहीं सुन रहा है। कुछ देर बाद उसे वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद मां और बेटे का इलाज शुरू हो पाया।
गोरखपुर के झगहा थाना क्षेत्र के कोईरान टोला की रहने वाली 25 वर्षीय रीतू देवी पत्नी रामनक्षत्र सोमवार को डेढ़ वर्षीय बेटा शिवांश को लेकर अपनी बहन के घर इजरही गांव शादी समारोह में शामिल होने आ रही थी। बस और तेल टैंकर की टक्कर में अन्य यात्रियों के साथ रीतू और उसका मासूम बेटा शिवांश भी घायल हो गया, मगर मासूम के चोट आगे मां खुद की घाव भूल गई।
इमरजेंसी में मासूम को गोद में लेकर खड़ी रही। जब देखा कि उसके बेटा का कोई इलाज नहीं कर रहा है, तो उसने आंखों से आंसू निकलने लगे। महिला की बात सुन डीएम दिव्या मित्तल ने उसे तत्काल वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद इजाल शुरू हुआ।