फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   foreigan

खोजे जा रहे विदेश से लौटे 276 लोग

Thu, 09 Dec 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
foreigan
विभिन्न हवाई अड्डों पर आए लोगों की आई सूची के आधार पर ली जा रही लोकेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। विदेश से दिसंबर में विभिन्न हवाई अड्डों पर वतन लौटे जिले के 276 लोगों की सूची से उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जिससे उनकी सैंपलिंग कराई जा सके।
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को भले ही लोग गंभीरता नहीं ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा मुस्तैद है। वहीं विदेश से आने वाले 276 यात्रियों की नई सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा और सक्रिय हो गया है। सूची में लखनऊ हवाई अड्डा से 134, दिल्ली से 101, मुंबई से 33, वाराणसी से दो व हैदराबाद से छह लोगों के नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज है। इसके आधार पर उनसे संपर्क करने के लिए टीम लगाई गई है। सीएमओ कार्यालय में सूची पर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने तथा यात्री का लोकेशन लेने में टीम के सदस्य जुट गए हैं। साथ ही जिले के सभी एमवाईसी को सूची उपलब्ध कराते हुए क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड सहित अन्य तैयारी भी कर ली है। साथ ही सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एयरपोर्ट से सूची आ रही है। स्क्रीनिंग और सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। पॉजिटिव केस मिलने पर होमआइसोलेशन में रखा जाएगा। अगर जरूरत महसूस की जाएगी तो मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इलाज की तैयारी कर ली गई है। सैंपल जांच के बाहर भी भेजा जाएगा। ग्राम निगरानी समिति होम आइसोलेशन में बराबर निगरानी करने के साथ दवा व अन्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। मरीज के घर व गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा और सभी की जांच कराई जाएगी। साथ ही दवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर महकमा सतर्क है। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों से आने वाले यात्रियों और बस स्टेशन पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। नए वैरिएंट को लेकर अस्पताल तैयार कर लिया गया है। कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed