फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For the first time in the medical college, operation of uterine lump was done

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ बच्चेदानी की गांठ का ऑपरेशन

Fri, 30 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the medical college, operation of uterine lump was done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टरों ने बुधवार को पहली बार एक युवती की बच्चेदानी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर 10 सेमी का गांठ निकाला।
ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। इसमें बच्चेदानी निकालने का खतरा था, मगर डॉक्टरों ने बचा लिया।
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ रही हैं। बरहज क्षेत्र के गौरा कटइलवा गांव की काजल 20 काफी दिनों से पेट दर्द और पीरियड के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से पीड़ित थी।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में पहुंची और डॉक्टर को समस्या बताई। परीक्षण के बाद दवा दी गई, मगर आराम नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच कराई तो पता चला कि उसके बच्चेदानी में 10 गुणे 10 सेमी का ट्यूमर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता कपूर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माया सिंह ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। गायनी की विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बेहोशक डॉ. धीरज सिंह सहित अन्य कर्मियों की टीम ने बुधवार काे ऑपरेशन किया। आपरेशन करीब एक घंटे तक चला। आपरेशन जटिल था। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से बच्चेदानी निकालने का भी खतरा था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर गांठ को निकाल दिया और बच्चेदानी को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed