फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   For how long will we lose our lives, should there be security arrangements?

Deoria News: कब तक गंवाएंगे जान, हो सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
For how long will we lose our lives, should there be security arrangements?
हेतिमपुर हाईवे पर जान जोखिम में डालकर सड़क पार करता व्यक्ति
देवरिया। जिले के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, देवरिया मोड़ पर अंडरपास की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नगर पंचायत बनने के बाद यहां कि इस प्रमुख समस्या के समाधान होने की लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। क्रॉसिंग दूर होने और अंडरपास नहीं होने की वजह से यहां आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों ने यहां अंडरपास बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा के पूर्वी छोर और पश्चिमी छोर पर क्राॅसिंग बनी है। दोनों क्राॅसिंग कस्बे से काफी दूर हैं। देवरिया से हेतिमपुर हाईवे पर जुड़ने वाली जगह (मोड़) पर कोई क्राॅसिंग नहीं है। इसकी वजह से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर पैदल और बाइक भी लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे पार करते हैं। इससे आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। हाईवे के उस पार (उत्तर तरफ) मुख्य कस्बा है। इतना ही नहीं राजमार्ग से करीब तीन किलोमीटर उत्तर भुजौली जिले का अंतिम गांव है।
विज्ञापन


देवरिया मोड़ पर अंडरपास बनाए जाने की मांग वर्षों से चली आ रही है। नगर पंचायत बनाए जाने के बाद लोग को इस समस्या के समाधान की उम्मीदें बढ़ गईं। अंडरपास बनाए जाने की मांग अब फिर उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने इस पर इस पर बल देते हुए कहा कि यह बड़ी समस्या है। इसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों की जान-माल की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। देवरिया मोड़ पर अंडरपास बनाया जाना आवश्यक है।

- रमेश सिंह, सभासद, हेतिमपुर नगर पंचायत



राष्ट्रीय राजमार्ग, फोरलेन निर्माण के समय नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया से चूक हुई। उसी समय यहां अंडरपास दे देना चाहिए था। अब वक्त आ गया है कि उस चूक को सुधार कर यहां अंडरपास बनाया जाए।


रामप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान भुजौली


हेतिमपुर देवरिया मोड़ पर अंडरपास बनाया जाना बहुत जरूरी है। यहां 12 से अधिक स्कूल और कालेज हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों के सुरक्षित स्कूल जाने और लौटने का हमेशा भय बना रहता है।

- रितेश चंद, प्रबंधक एंजल पब्लिक स्कूल, मुंडेरा चंद

---------------

अंधे मोड़ पर हुई घटनाएं
- भुजौली गांव के दीनदयाल (32) सड़क पार करते हादसे का शिकार हो गए थे। गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

- हेतिमपुर में ही भुजौली के रहने वाले दर्शन राजभर की पुत्रवधु की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।

- हेतिमपुर के संतराज की नाबालिग बेटी की मौत भी हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई थी।

- हेतिमपुर निवासी राजा के भाई की भी मौत कुछ दिन पहले हाईवे पर हुए हादसे में हो गई थी।

- मुंडेरा चंद के रहने वाले एक परिवार के लोग मुंबई से दिवाली मनाने घर आ रहे थे सड़क पार करते ट्रक की चपेट में आने से 13 साल बेटी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed