फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Football player Hina welcomed back after playing Asia Cup

Deoria News: एशिया कप खेलकर लौटी फुटबॉल खिलाड़ी हिना का स्वागत

Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Football player Hina welcomed back after playing Asia Cup
महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मी पट्टी में हुवा महिला फुटबाल खिलाड़ी हीना का स्वागत।संवाद
देवरिया। अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान हिना का एशिया कप खेलकर घर आने पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। शहर से लेकर बघौचघाट तक लोगों ने फूल-माला पहनाकर बेटी की उपलब्धि की सराहना की।
विज्ञापन

बघौचघाट क्षेत्र के मझौवा निवासी मैनुद्दीन की पुत्री हिना महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुर्मीपट्टी में 10वीं की छात्रा हैं। हिना अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के साथ थाइलैंड में पिछले सप्ताह आयोजित एशिया कप खेलने गईं थीं। एशिया कप में भारतीय टीम अपने लीग के तीन में से दो मैच हारकर बाहर हो गई। अंतिम मैच में भारतीय टीम ने ईरान को 3-0 से हराया। इसमें हिना को उसके अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हिना सोमवार को फ्लाइट से गोरखपुर पहुंची। गोरखपुर से बघौचघाट तक वह सड़क मार्ग से पहुंचीं। जगह-जगह खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। शहर में सुभाष चौक पर पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में, पथरदेवा में डॉ. नंदू मल्ल, हिना के स्कूल महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया। हिना के सहपाठियों ने गले लेकर उसका हौसला बढ़ाया। हिना ने कहा कि अगली बार हम लोग जरूर एशिया कप जीतेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, जिपसं सुजीत प्रताप सिंह ने उसका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed