{"_id":"693b0f42c4ff2e06b50afe71","slug":"football-deoria-made-it-to-the-title-match-deoria-news-c-208-1-deo1009-169881-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाॅल : देवरिया ने खिताबी मुकाबले में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाॅल : देवरिया ने खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
लार रोड। नवयुवक मंगल दल एवं सृजन सेवा संस्थान की ओर से क्षेत्र के धरमेर खेल मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार को देवरिया के मदनी फुटबाॅल क्लब और यंग फुटबाल क्लब मऊ के खैराबाद के बीच खेला गया।
इसमें देवरिया की टीम ने खैराबाद को पेनाल्टी शूटआउट में पांच के बजाय छह गोल कर हरा दिया। सके साथ ही देवरिया की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई।
मुख्य अतिथि रेवली ग्राम प्रधान ग्राम रामइकबाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। मैच शुरू होने के बाद मध्यांतर तक दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के पाचवें मिनट में यंग फुटबाल क्लब खैराबाद की टीम के खिलाड़ी जैद ने एक गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दिया। इसके बाद इसी टीम के अदनान ने सातवें मिनट में दूसरा गोल कर 2-0 से बढ़त दिला दी। खेल के तीसवें और 35 मिनट में देवरिया ने खैराबाद में दो गोल कर मैच बारबार कर लिया। खेल खत्म होने तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। अंत में पेनल्टी शूटआउट खेला गया जिसमें देवरिया ने पांच के बजाय छह गोलकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका नूरदीन अहमद, साईड बाउंड्री पर नसीद अंसारी और अजीत कन्नौजिया ने निभाई।