फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food department taken sampales

खाद्य सुरक्षा टीम ने सात स्थानों से लिए पांच नमूने

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
food department taken sampales
खाद्य सुरक्षा टीम ने सात स्थानों से लिए पांच नमूने
विज्ञापन

दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम चला रही अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली पर शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ लोगों को उपलब्ध कराने के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को टीम ने सात स्थानों पर निरीक्षण किया। साथ ही पांच नमूने लिए। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में टीम नेहरू नगर चकियावा ढाला स्थित विनिर्माण इकाई पर पहुंची और बेसन का नमूना ली। यहां स्थित लघु विनिर्माण इकाई पहुंची, जहां लड्डू भी बनता है, यहां से टीम ने बूंदी दाना का नमूना लिया। इसे बाद टीम भीखमपुर रोड पर चौरसिया स्टोर पर पहुंची और खाद्य पदार्थ रस्क का नमूना ली तथा मिथ्या छाप की आशंका में कुल 2400 रुपये का 14 गत्ता अधिग्रहीत कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया। इसके बाद टीम लाहिलपार में मां भवानी ट्रेडर्स पहुंची, जहां से चना दाल का नमूना लिया। साथ ही मिथ्या छाप की आशंका में 1558 किलोग्राम चने की दाल, जिसका अनुमानित मूल्य 102960.00 रुपये है, को अधिग्रहीत करते हुए विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। टीम ने महुआनी चौराहे पर यादव ट्रेडर्स से रस्क का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी, डॉ. सुभेष कुमार, मनीष मल्ल शामिल रहे।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी रमेश चंद पांडेय ने बताया कि अभियान से विक्रेता सजग हैं तथा खाद्य पदार्थों के प्रति उपभोक्ता भी सजग नजर आ रहे हैं। खाद्य विक्रेताओं एवं निर्माताओं को बार-बार सचेत करते हुए यह संदेश भी दिया जा रहा है कि त्योहार में रंगीन मिठाइयों, बिना लेबलिंग वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण व विक्रय न करें। अभियान त्योहारों की समाप्ति तक अनवरत चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed