फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   food department taken 4 samples

चार दुकानों से लिए चार नमूने

Sat, 22 Oct 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
food department taken 4 samples
चार दुकानों से लिए चार नमूने
विज्ञापन

खाद्य सामग्रियों के लिए नमूने जांच के लिए भेजे गए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली तथा भैया दूज पर्व पर लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य तथा पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर चार दुकानों पर छापा मारा गया और चार नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर जिले में शुद्ध खोवा, नमकीन, ड्राईफ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, रंगीन मीठे खिलौने आदि में मिलावट की रोकथाम के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में छापा मारा गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट सीसी रोड से कुकिंग सोडा (डॉक्टर ब्रांड) का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने जगरी गुड़ का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने पालजी रुद्रपुर रोड बरहज से मिल्क केक का नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने मां वैष्णो स्वीट शॉप सलेमपुर से लालमोहन का नमूना एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)ग्रेड-द्वितीय आरसी पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से चार नमूने लिए गए। उन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed