Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Following Atal's ideas, BJP became the largest party.

Deoria News: अटल के विचारों को मानकर भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

Sun, 28 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Following Atal's ideas, BJP became the largest party.
सलेमपुर। पड़री गजराज में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व शब्दों में समेटना संभव नहीं है। वे दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों में सम्मान पाने वाले राजनेता थे। अटल के विचारों को मील का पत्थर मानकर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और संगठन निर्माता के रूप में देश को नई दिशा दी। वे सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र की मजबूत विदेश नीति के प्रबल समर्थक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अटल जी का सलेमपुर क्षेत्र से विशेष लगाव रहा। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर दूबे, राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक काली प्रसाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय सिंह ने की और संचालन अशोक पांडेय ने किया।

इस दौरान सलेमपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, लार मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे, भाजपा नेता रत्नेश मिश्रा, अजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू चौधरी, जटाशंकर दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed