फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fog and polluted air...morning walk becomes difficult

Deoria News: कोहरा और प्रदूषित हवा...सुबह की सैर हुई मुश्किल

Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fog and polluted air...morning walk becomes difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोहरा और प्रदूषित हवा का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। धूल, वाहनों के धुएं से प्रदूषण बढ़ रहा है। कोहरा और एक्यूआई लेवल अधिक रहने के कारण सुबह सैर करने से लोेगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, जिससे सुबह की सैर पर ब्रेक लग रहा है। शुरुआती ठंड में सैर करने वालों को सांस फूल रही है तो बीपी बढ़ जा रहा है।
सांस व एलर्जी के दिक्कत भी बढ़ गई है, जबकि आंख में जलन की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। आंख से धुंधला दिखाई देने व रोशनी पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर सुबह की सैर करने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली, छठ पर्व के बाद वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ा। इसके बाद कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन इन दिनों फिर बढ़ गया है। दिन में हवा के साथ उड़ रही धूल और वाहनों से निकलने वाले धुएं से हवा खराब हो गई है। ठंड और कोहरा भी बढ़ा है। इनकी वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व श्वास विभाग और नेत्र विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चेस्ट विभाग में करीब 100 मरीज आते थे। अब संख्या 180 के बीच हो गई है। इसमें करीब 100 मरीज सांस, अस्थमा होते हैं। नेत्र विभाग की ओपीडी में दो सौ से बढ़ कर तीन सौ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed