फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Floodwaters have started entering the fields, increasing the difficulties for residents of riverside villages.

Deoria News: खेतों में घुसने लगा बाढ़ का पानी, तटवर्ती गांवों के लोगों की बढ़ी मुश्किल

Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters have started entering the fields, increasing the difficulties for residents of riverside villages.
खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर सरयू, 24 घंटे में 20 सेमी बढ़ा पानी
विज्ञापन


भागलपुर। सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तुर्तिपार ब्रिज गेज पर नदी का पानी 64.97 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 96 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। नदी का पानी खेतों में पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

बुधवार शाम तक सरयू का जलस्तर करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह से बढ़ोतरी की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। पानी बढ़ने के साथ खेतों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। तटवर्ती गांवों में मक्के और तिल की फसल पहले ही आंधी-बारिश की मार झेल चुकी है। अब नदी का पानी खेतों में पहुंचने से किसानों की बची उम्मीद भी टूटने लगी है। फसल बर्बाद होने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। केंद्रीय जल आयोग के जेई स्वप्निल प्रजापति ने बताया कि सरयू के जलस्तर में फिलहाल वृद्धि जारी है। हालांकि अगले 24 घंटे में नदी का पानी घटने का अनुमान है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed