फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Floodwaters enter inhabited areas in Mail; villagers frightened.

Deoria News: मईल में आबादी में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीण डरे

Fri, 02 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters enter inhabited areas in Mail; villagers frightened.
वर्ष 1998 की बाढ़ की याद से सहमे लोग, नरसिंहडाढ़ प्राथमिक विद्यालय चारों तरफ से पानी से घिरा
विज्ञापन

मईल। सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से देवारा क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण दर्जनों गांवों के निचले हिस्सों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को वर्ष 1998 की भीषण बाढ़ की याद सताने लगी है। लगातार बढ़ते पानी से लोगों में भय का माहौल है।

नरियांव, मईल, मीईलौटा, नरसिंहडाढ़, तेलिया कलां, तेलिया शुक्ल, बरेजी, अकुबा और बढ़ौना समेत कई गांवों के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मईल स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में भी पानी घुस गया है। इसके अलावा निषाद टोला भी बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गया है। नरसिंहडाढ़ प्राथमिक विद्यालय चारों तरफ से पानी से घिर गया है। बरेजी-अकुबा मार्ग पर कई स्थानों पर बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर चढ़ गया है। इसके चलते आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। देवारा क्षेत्र में तेजी से फैल रहे बाढ़ के पानी के कारण पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा होने लगा है। मईल थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीण लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed