फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flood water reached Ramjanaki road near Kaparwar-Rudrapur and Paina.

Deoria News: कपरवार-रुद्रपुर और पैना के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 23 Jul 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Flood water reached Ramjanaki road near Kaparwar-Rudrapur and Paina.
बरहज सरयू तट पर फैला बाढ़ का पानी   संवाद
-बरहज में खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी ऊपर बह रही सरयू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नेपाल की ओर से दोबारा करीब 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। नदी का पानी महेन गांव के निकट कपरवार-रुद्रपुर और पैना के निकट रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। तीन दिनों से जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण तटवर्ती गांवों के लोगों में हड़कंप मचा है। सोमवार की शाम नदी खतरे के निशान 66.50 से 75 सेमी ऊपर 67.25 मीटर पर बहने लगी है।
कुछ दिनों पूर्व सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 85 सेमी ऊपर 67.35 मीटर तक पहुंच वापस हो गई थी, जिससे लोगों ने राहत महसूस की थी, लेकिन सरयू में दोबारा उफान आने से नदी का जलस्तर 67.25 मीटर पर पहुंच गया है। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में अभी और इजाफा होने की संभावना है। सरयू में सैलाब उमड़ने के कारण राप्ती भी उफना गई है, जिससे बाढ़ का पानी पैना गांव के निकट रामजानकी मार्ग, जबकि महेन स्थित ईंट भट्ठा के समीप सड़क तक पहुंच गया है। नदी में आई बाढ़ से भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है।
विज्ञापन

नदी का पानी खेतों आदि के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन मजरों का रुख कर लिया है। आई बाढ़ से चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं नदी कुछ एक जगहों पर कटान भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जलस्तर में निरंतर इजाफा होते देखा जा रहा है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेमी की बढ़त दर्ज किया गया है। माॅनीटरिंग किया जा रहा है।
-अशोक द्विवेदी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed