फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   flood situation in rudrapur

रुद्रपुर में बाढ़ का संकट गहराया, पिड़रा भुसवल बांध पर कटान तेज

Mon, 21 Jun 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
flood situation in rudrapur
रुद्रपुर में बाढ़ का संकट गहराया, पिड़रा भुसवल बांध पर कटान तेज
विज्ञापन

रुद्रपुर। गोर्रा नदी के गुर्राने से रुद्रपुर में बाढ़ संकट गहराता जा रहा है। लाल निशान की ओर तेजी बढ़ रही गोर्रा तटबंधों को काटना शुरू कर दी है। पिड़रा भुसवल बांध पर कटान शुरू हो जाने से यहां छह करोड़ की बाढ़रोधी परियोजना बेकार साबित होने लगी है। नदीं के वेग से बांध कट कर पानी में गिर रहा है। यहां बांध कटा तो कछार के 64 गांव सहित नगर में भी पानी घुस सकता है।
रविवार को गोर्रा नदी का जलस्तर 30 सेमी बढ़कर 69.65 मीटर पर पहुंच गया। यह नदी लाल निशान से सिर्फ 85 सेमी नीचे रह गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पिड़रा भुसवल बांध पर दबाव है। बांध पर मुसवल गांव के पास कटान शुरू हो जाने से कछार के 64 गांवों के लोगों के होश उड़े हैं। बांध को काट रही नदी को रोकने के लिए बांध पर लगे वृक्षों को काट कर पानी में डाला जा रहा है। यहां से सटे छह करोड़ की बोल्डर पिचिंग परियोजना कटान रोकने में नाकाम साबित हो रही है। नदी के कटान शुरू कर देने से काटनरोधी कार्य बेमतलब साबित हो रहा है। यहां बांध कटा तो भुसवल, मांगाकोरड़, श्रीनगर कोल्हुआ, जोगिया, गोनाह सुरतपुरा, सिलहटा, पिड़रा, गौनरिया सहित 64 गांवों में कोहराम मचना तय है।
विज्ञापन

इस बाबत सिंचाई विभाग के एसडीओ दीनदयाल दूबे ने कहा कि अभी सारे बांध सुरक्षित हैं। कटान स्थलों पर युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग का कार्य चल रहा है। बांध पर कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध कटा तो घेरेंगे डीएम का बंगला: खोखा सिंह
रुद्रपुर। पूर्व विधायक खोखा सिंह ने कहा कि कछार और दोआबा पर बने तटबंधो पर करोड़ों रुपया पानी में बहाया जा रहा है। यहां पिड़री और भुसवल के पास गोर्रा नदीं भीषण कटान कर रही है। कटान रोकने में बाढ़खंड बेबस है। बाढ़ निरोधी परियोजना का ठीक से खाका तैयार नहीं होने से वह किसी काम की नहीं है। कटान की यही गति रही तो भुसवल के पास भीषण तबाही मचेगी। यदि बांध कटा तो सपा बाढ़ पीड़ितों को लेकर डीएम का बंगला घेरने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed