फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Flood crisis looming over 52 villages

Deoria News: पुल का एप्रोच धंसने से 52 गांवों पर मड़रा रहा बाढ़ का संकट

Mon, 22 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Flood crisis looming over 52 villages
पिड़रा पुल पर बना होल पीडब्लूडी मिट्टी की बोरी भर पाटने का कर रहा असफल प्रयास
पीडब्ल्यूडी को आगणन बनाने में लग गए आठ माह
विज्ञापन

विधायक के दबाव बनाने पर चार दिन पहले शासन में पहुंची फाइल, आठ जून को मानसून आने की संभावना
दहशत में जी रहे दोआबा और कछार के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। पिड़रा पुल का एप्रोच धंसने से आठ माह से दुश्वारियां झेल रहे दोआबा और कछारवासियों पर बाढ़ का खतरा बना है। आठ माह पहले एप्रोच कटने के बाद अभी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई थी कि तीसरी बार पुल का एप्रोच धंस गया।
एप्रोच बनाकर रास्ता बहाल करने के लिए पीडब्लूडी आठ माह में इस्टीमेट भी नहीं बना पाया। विभाग की लापरवाही से आने वाले मानसून और बरसात को देखते हुए दोआबा की दो लाख आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। विभाग आनन-फानन विधायक जयप्रकाश निषाद के दबाव बनाने के बाद एप्रोच मार्ग के निर्माण और बोल्डर पिचिंग के लिए चार दिन पहले छह करोड़ की परियोजना की फाइल बनाकर शासन को भेजा है। इसे शासन में स्वीकृत होने और धनराशि अहरित होने तक बरसात शुरू हो जाने की प्रबल संभावना है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगणन बनाने में देरी होने पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग और पीडब्लूडी के अधिकारियों को परियोजना की फाइल शासन में तत्काल प्रेषित कराने का कड़ा निर्देश दिया। पिड़रा पुल का एप्रोच कटा तो दोआबा के 52 और कछार के 64 गांवों में कोहराम मचना तय है। गोर्रा नदी पर बना पिड़रा पुल के एप्रोच पर नदी की धारा सीधे ठोकर मार रही है। यहा कटान तेज हो जाने से रुद्रपुर पिड़रा मार्ग के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। सड़क कटी तो पिड़रा गांव में तबाही तय है। खतरा भांपने के बाद भी एप्रोच मार्ग के सुदृढ़ीकरण और बोल्डर पिचिंग का कार्य सिंचाई विभाग और पीडब्लूडी शुरू नहीं करा पाया। इसे लेकर बाढ़ प्रभावित 116 गांवों के लोगों में आक्रोश है। दोआबा के भागीरथी गुप्ता, अमन सिंह, अरुण सिंह, संतोष, रंजना, डीके यादव आदि ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही से दोआबा के लोगों की जिंदगी नर्क बन गई है। बाढ़ खंड आग लगने पर कुंआ खोद रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक
विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि एप्रोच मार्ग के बोल्डर पिचिंग के लिए छह करोड़ रूपये की परियोजना की फाइल शासन में पहुंचा दी गई है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर एक सप्ताह के अंदर धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परियोजना की फाइल शासन में पहुंच गई है। छह करोड़ रुपये की लागत से एप्रोच मार्ग का निर्माण और बोल्डर पिचिंग का कार्य होगा। शासन से जल्द ही परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी।
-आरके सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed