{"_id":"65886d4aeea4a36fc104d42b","slug":"five-year-old-son-dies-after-being-crushed-by-trolley-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-15827-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्राली से दबकर ईंट भट्ठा मजदूर के पांच वर्षीय बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्राली से दबकर ईंट भट्ठा मजदूर के पांच वर्षीय बेटे की मौत
Sun, 24 Dec 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर रविवार की शाम कच्चा ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली से दबकर मजदूर के पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही भट्ठे पर अफरा तफरी मच गई। चालक ने भागकर खुद को ईंट भट्ठे के ऑफिस में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
बिहार के नालंदा निवासी विजय मांझी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुआ के धुसरी टोला स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। उसके साथ परिवार भी रहता है। रविवार की देर शाम उसका पुत्र समर (5) भी उसके साथ ईंट भट्ठे पर गया हुआ था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली कच्चे ईंट लेकर भट्ठे पर आ रही थी। समर उसकी चपेट में आ गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।