फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   five shop suspend in yura black marketing

अनियमितता में पांच दुकानें निलंबित 11 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
five shop suspend in yura black marketing
अनियमितता में पांच दुकानें निलंबित 11 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। यूरिया कालाबाजारी को लेकर कृषि विभाग सख्ती बरतने लगा है। मंगलवार को जिले में अभियान चलाकर उर्वरक विक्रेतओं की दुकानों की जांच हुई। 56 दुकानों पर छापेमारी एसडीएम के नेतृत्व में की गई। अनियमितता में पांच दुकानों को निलंबित कर दिया गया।
देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी हुई। कई दुकानदारों ने रेट बोर्ड नहीं लगाया था और पाश मशीन का उपयोग यूरिया बिक्री में नहीं कर रहे थे। बरहज और रुद्रपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने यहां के एसडीएम के साथ दुकानों पर छापेमारी की। सलेमपुुर में जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम ने छापेमारी की। यूरिया की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई का थोड़ा भी असर दुकानदारों पर नहीं दिखा।
विज्ञापन

11 दुकानों से उर्वरक का नमूना लिया गया, पांच दुकानों का निलंबित कर दिया गया, जबकि 11 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दी गई है। जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मोजम्मिल ने बताया कि अधिक रेट पर यूरिया बेचने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए दुकानों पर छापेमारी कर जांच की गई। अनियमितता जहां मिली वहां कार्रवाई हुई। बाकी दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed