{"_id":"6a1dd395cab1b8076002b6d4","slug":"five-people-were-named-in-the-fight-over-partition-deoria-news-c-208-1-deo1032-183452-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंटवारे के विवाद में हुई मारपीट में पांच नामजद
Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के करनपुर उर्फ पचफेड़ा गांव में खेत के बंटवारे और मुआवजा विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 मई को उनके भाई रामभजन सिंह और सत्यनारायण सिंह खेत के बंटवारे तथा मुआवजे को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद रामभजन सिंह, सत्यनारायण सिंह, इंदू देवी, निर्मला देवी तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडा और ईंट लेकर हमला कर दिए।
मारपीट में जितेंद्र सिंह के सिर और शरीर पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र विश्वजीत सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराकर पांच नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।