{"_id":"6a440b1f7046d38121065c2d","slug":"five-officials-noticed-for-negligence-in-igrs-cases-deoria-news-c-208-1-deo1011-185818-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर पांच अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही पर पांच अधिकारियों को नोटिस
Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया तथा शासन के निर्धारित प्रावधानों का समुचित अनुपालन भी नहीं किया गया।
इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सलेमपुर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बनकटा शामिल हैं।
इन प्रकरणों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने संबंधी शिकायत पर खंड विकास अधिकारी गौरीबाजार, समस्त वैध वारिसों के नाम दर्ज कराने एवं संबंधित नगर पालिका के विरुद्ध कार्रवाई संबंधी शिकायत पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया को नोटिस देने की बात कही।
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने में विलंब संबंधी शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सलेमपुर को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएम आवास योजना के लाभ संबंधी शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सदर, ग्राम पंचायत बनकटा जगदीश में जल निकासी के मुख्य मार्ग सफाई न कराए जाने संबंधी शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बनकटा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।