फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five, including two doctors, in case of woman's death

Deoria News: महिला की मौत के मामले में दो डॉक्टरों समेत पांच पर केस

Wed, 16 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five, including two doctors, in case of woman's death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के मेडिनोवा अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से सोमवार को हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो डॉक्टर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के डॉ. फिरोज, डॉ. बाबू खान समेत पांच लोगों पर इलाज में लापरवाही और आर्थिक शोषण करने के आरोप में केस दर्ज किया है। तरकुलवा के बरईपट्टी गांव की रहने वाली हसन तारा पत्नी अब्दुल लतीफ 24 जून को सीढ़ी से उतर रही थीं, इसी दौरान गिर पड़ी और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। चिकित्सकों ने 2 जुलाई को ऑपरेशन किया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोमवार को टांका कटवाने, चेकअप और दवा के लिए अस्पताल बुलाया गया था।
परिजनों के अनुसार, महिला नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे अब्दुल खुद्दश ने तहरीर में बताया कि मां का मेडिनोवा अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

डॉ. फिरोज ने प्रारंभिक जांच के बाद दवाएं दीं और 10 दिन बाद दिखाने को कहा। 10 दिन बाद जब दोबारा अस्पताल गए, तो डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन करने की बात कही। अस्पताल ने 1.20 लाख रुपये का खर्च बताया। पूरा भुगतान करने के बाद ऑपरेशन किया गया। सोमवार को जब महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तो इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने डॉ. फिरोज, डॉ. बाबू खान, इमरान, अतुल कुमार और हसनैन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed