फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five GRP teams failed to nab the TTE accused of attempted rape

Deoria News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी टीटीई को पकड़ नहीं पाई जीआरपी की पांच टीमें

Tue, 10 Mar 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five GRP teams failed to nab the TTE accused of attempted rape
देवरिया। एनसीसी कैडेट्स से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी टीटीई जीआरपी की पकड़ तो क्या लोकेशन तक से दूर है। जबकि इस टीटीई को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। आरोपी के नेपाल में होने की आशंका जताते हुए टीमें आराम कर रही हैं। चर्चा है कि आरोपी बिहार में ही रह रहा है। वहीं पीड़िता के घरवाले भी अब चक्कर काटते-काटते थक गए हैं।
विज्ञापन

एक एनसीसी कैडेट्स युवती गाजीपुर से परीक्षा देकर गोरखपुर आने के लिए जल्दीबाजी में बिना टिकट लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन के ऐसी कंपाउंड में चढ़ गई। कुछ दूर आने के बाद ट्रेन में तैनात टीटीई राहुल कुमार जो पटना के थाना बिहटा क्षेत्र का रहने वाला है, उसने युवती को टिकट दिखाने को बोला। लड़की के पास टिकट नहीं था, इस पर उसे कार्रवाई की धौंस देकर टीटीई एसी फर्स्ट क्लास कोच में ले गया। वहां टीटीई ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती किसी तरह से उसके चुंगल से निकलकर भागी और और इसकी जानकारी जीआरपी को दी। इस दौरान देवरिया रेलवे स्टेशन पर आरोपी उतरकर भाग निकला। लड़की ने गोरखपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। तब से आरोपी टीटीई की तलाश की जा रही है। जीआरपी के अफसरों का दावा है कि आरोपी टीटीई की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगी हैं। पिछले महीने टीटीई के एक भाई को इसी प्रकरण में आरोपी को भगाने में मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन टीटीई की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जीआरपी के अफसरों का कहना है कि जैसे ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम पहुंचती है, उसे पता लग जाता है और वह भाग जाता है। अफसरों का दावा है कि गिरफ्तारी के लिए अब तक यूपी-बिहार में 14 ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। वहीं रेल महकमे में चर्चा है कि आरोपी टीटीई बिहार में ही रह रहा है, लेकिन अभी गिरफ्तारी के लिए ठीक से प्रयास नहीं हो रहा है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी देवरिया अभिषेक पांडेय ने बताया कि बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed