{"_id":"5f2700468ebc3e05a31c9f70","slug":"fiting-in-2-side-deoria-news-gkp3604370189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में विवाद, एक ही परिवार के छह लोग घायल
पथरहट गांव में बारिश के पानी की निकासी को लेकर हुई मारपीट
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चार घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार (देवरिया)। जमा पानी के निकासी को लेकर पथरहट गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। निरंतर हो रही बारिश के कारण ग्राम पथरहट निवासी अकलू प्रसाद के टोले पर जल निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया जिससे आसपास के घरों में पानी भर गया।
शनिवार देर शाम कुछ लोगों के साथ अकलू जलभराव को निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच घर के बगल के एक खेत के बंटाईदार ने जल निकासी का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे उसकी फसल खराब हो जाएगी। पीड़ित पक्ष के अनुसार बात बढ़ने पर आधा दर्जन लोग सरिया व सब्बल लेकर जमा हुए पानी को निकाल रहे लोगों पर टूट पड़े। मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
घायलों में प्रमुख रूप से संत राम स्नेही दास (62) पुत्र पहाड़ी, पत्नी बिजली देवी (60),पुत्री सुशीला(24), पुत्र शशिमणि (18),भाई अकलू (70), इसकी पत्नी कौशल्या(67) लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संत रामस्नेही दास, पत्नी बिजली, पुत्री सुशीला व पुत्र शशिमणि को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।