फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First phase of the census from November 16 to 30

Deoria News: जनगणना का पहला चरण 16 से 30 नवंबर तक, ऑनलाइन दर्ज होगी जानकारी

Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
First phase of the census from November 16 to 30
देवरिया। जनगणना की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 16 से 30 नवंबर तक स्वयं जनगणना का होगा। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी, 2027 तक चलेगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना संबंधी जानकारी का संकलन एवं सत्यापन करेंगे। स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने वाले परिवार को अपनी एसई आईडी प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। तीसरा चरण पुनरीक्षण का होगा, जो 5 से 9 जनवरी, 2027 तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज की गई जानकारी का पुनरीक्षण करेंगे। 4 जनवरी, 2027 की मध्यरात्रि तक की स्थिति के अनुसार आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
विकास योजनाओं के लिए जरूरी होते हैं आंकड़े : डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद की भविष्य की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक परिवार की सही जानकारी से जनसंख्या की स्थिति और क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed