फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   First daughter-in-law hit her mother-in-law's head against the wall, then set her on fire

Deoria News: पहले बहू ने सास का दीवार से टकराया सिर, फिर लगा दी आग

Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
First daughter-in-law hit her mother-in-law's head against the wall, then set her on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। बेटे के प्रेम विवाह में नाखुश 50 वर्षीय सास सुनीता देवी का रविवार को सिर दीवार से टकराने के बाद जब वह अचेत हो गई तो बहू रेशमा ने आग लगा दी। इससे सास की मौत हो गई।
यह बात पुलिस ने पूछताछ में रेशमा ने स्वीकारी है। इसके बाद रविवार की रात में ही हिरासत में ले ली गई रेशमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा मोहन वार्ड संख्या चार निवासी धनंजय कुमार पुत्र देवानंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह काम के सिलसिले में किराए की मकान से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे मामा बेटे ने फोन कर बताया कि उसके घर में आग लग गई है। जब मौके पर पहुंचा तो मां शव झुलसा हुआ फर्श पर पड़ा हुआ था। पत्नी रेशमा घर से लापता थी।
कुछ देर बाद जब आई तो उससे घटना कीजानकारी ली। उसने बताया कि इसकी सूचना देने मामा के घर गई थी। तहरीर में उसने कहा है कि शादी को लेकर पत्नी और मां में अक्सर विवाद होता रहता था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात को रेशमा पर हत्या का केस दर्ज कर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी दी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed